कोंडागांव: शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मनाया हर घर तिरंगा
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित शासकीय गुंडाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में जिले भर से स्वयंसेवक और अधिकारी शामिल हुए।जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे और कार्यक्रम अधिकारी समलेश पोटाई के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में तिरंगा रैली निकाली गई।