कोंडागांव: ग्राम पंचायत सोनाबाल में भव्य कावड़ यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर, बनियागांव स्थित नारंगी नदी तक होगी भव्य यात्रा
कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत सोनाबाल में इस साल दूसरी बार होने वाली कावड़ यात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है। रविवार को मिली जानकारी अनुसार इस भव्य यात्रा में सैकड़ो लोग शामिल होंगे। यात्रा सोमवार को सोनाबाल स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर बनियागांव नारंगी नदी तक जाएगी। यात्रा के दौरान महाभंडारा का भी आयोजन किया जाएगा।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।