कोंडागांव: भानपुरी बेड़ापारा के ग्रामीणों ने किया श्रमदान, ढाई किमी की खराब सड़क में किया मरम्मत कार्य
जिले के फरसगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानपुरी बेडापारा के ग्रामीणों ने रविवार को श्रमदम कर ढाई किली मीटर को खराब सड़क में मतम्मत कार्य किये।बेडापारा के ग्रामीण दिनेश मंडावी,शयामलाल मंडावी,कमलेश,फरसु,रितेश,कहार सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क बरसो से खराब हैं जिसे बनाने कोई प्रतिनिधि ध्यान नही दे रहे हैं।जिसके चलते ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया है ।