कोंडागांव: शिक्षक हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार,अधिक मुनाफा के नाम पर की गई 5 लाख 69 हजार की ठगी,फरसगांव थाने में की शिकायत
कोंडागाँव जिले के एक शिक्षक ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है।शिक्षक से 5 लाख 69 हजार रुपये की ठगी हई है।शिक्षक ने बताया कि उसके मोबाइल में वाट्सअप में ऑनलाइन शेयर मार्केटिंग के नाम पर लिंक आया जिसमे अधिक मुनाफा का लालच देकर ऑनलाइन ठगी की गई।शिक्षक के द्वारा फरसगांव थाने में ठगी होने के सम्बन्ध में शिकायत की गई है।पुलिस द्वारा जांच विवेचना की जा रही है।