सोरांव: मऊआइमा इलाके में उधारी पैसा मांगने पर गलत दवा देने का आरोप, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के मगनपुर के निवासी धर्मेंद्र पटेल की बीज भंडार की दुकान है। आरोप है कि सरांय सुल्तान उर्फ पूरे मखदूम निवासी दुकान पर से एक माह पहले उधारी कीटनाशक दवा ले गए थे । पैसा मांगने पर ग्राहक ने दुकानदार पर गलत दवा देने का आरोप लगा दिया। और कहा कि फूल बतिया के जगह घास जलने की दवा दे दिया गया जिससे हमारी मूंग की फसल जलकर खराब हो गई ।