गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में सिटी एसपी अभिनव ने पीड़ितों की शिकायतें सुनीं, त्वरित समाधान के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए
गयाजी। सिटी एसपी अभिनव द्वारा आज सोमवार को आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनी गईं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पीड़ित फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से सिटी एसपी को अवगत कराया। इसकी जानकारी आज दिनांक 17 अगस्त सोमवार की शाम 4 बजे गयाजी सिटी एसपी अभिनव ने दी है।