सादाबाद: बिस्तर पर सो रहे 4 वर्षीय मासूम बच्चे सहित पिता को सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरसौटी में बिस्तर पर सोते समय 4 साल के मासूम बच्चे रुद्र व उसके पिता अमन चौहान पुत्र सुखवीर सिंह को सांप ने डस लिया, जिसके पिता पुत्र दोनों की हालत बिगड़ गई। शोर सुनकर परिवार के लोग एकत्रित हो गए। बाद में परिजनों ने सांप को मार दिया और हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।