Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

AQI 161 पर प्रशासन सख्त: प्रदूषण फैलाने वालों को खदान बंदी की चेतावनी, 7.74 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मैहर में बढ़ते वायु प्रदूषण (AQI 161) को लेकर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने उद्योगों, क्रेशर एवं चूना भट्टी संचालकों की बैठक लेकर प्रदूषण नियंत्रण और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। 10 दिनों के भीतर आवश्यक सुधार नहीं करने पर खदान क्लोजर की चेतावनी दी गई है। वहीं जिले में पर्यावरण संरक्षण के तहत आगामी मानसून सीजन में 7.74 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश भी दिए गए।#मैहर #industrialpollution #CollectorAction #taskforce

Unchahara, Satna | Jun 3, 2026

MORE NEWS

मैहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मैहर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहले मामले में नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले राहुल पटेल (21) को करीब 20 दिन की तलाश के बाद गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में काम के बहाने महिला को फैक्ट्री बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी संजू उर्फ रट्टू साहू (33) को भी पुलिस ने दबोच लिया। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।#crime #satna #maihar #policeaction #justice madhyapradesh

मैहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल मैहर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहले मामले में नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले राहुल पटेल (21) को करीब 20 दिन की तलाश के बाद गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में काम के बहाने महिला को फैक्ट्री बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी संजू उर्फ रट्टू साहू (33) को भी पुलिस ने दबोच लिया। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।#crime #satna #maihar #policeaction #justice madhyapradesh

Unchahara, Satna | Jun 2, 2026

मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारी से 22 लाख की ठगी

मैहर। साइबर ठगों ने दिल्ली पुलिस, टेलीकॉम विभाग और CBI अधिकारी बनकर अमरपाटन के इटमा कोठार निवासी 69 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी मानेन्द्र सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी दी। आरोपियों ने कई दिनों तक व्हाट्सएप कॉल और संदेशों के जरिए दबाव बनाकर बैंक खातों व एफडी की जानकारी हासिल की।ठगों ने जांच के नाम पर पीड़ित और उनकी पत्नी की चार एफडी तुड़वाकर 19 मई को RTGS के माध्यम से 22 लाख रुपये एक निजी खाते में ट्रांसफर करा लिए। बाद में 8 लाख रुपये और मांगने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।शिकायत पर अमरपाटन पुलिस ने अदिति शर्मा, सुनील कुमार गौतम और प्रदीप सिंह के खिलाफ बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।#DigitalArrest
#CyberFraud
#CyberCrime
#CyberAwareness

मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारी से 22 लाख की ठगी मैहर। साइबर ठगों ने दिल्ली पुलिस, टेलीकॉम विभाग और CBI अधिकारी बनकर अमरपाटन के इटमा कोठार निवासी 69 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी मानेन्द्र सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी दी। आरोपियों ने कई दिनों तक व्हाट्सएप कॉल और संदेशों के जरिए दबाव बनाकर बैंक खातों व एफडी की जानकारी हासिल की।ठगों ने जांच के नाम पर पीड़ित और उनकी पत्नी की चार एफडी तुड़वाकर 19 मई को RTGS के माध्यम से 22 लाख रुपये एक निजी खाते में ट्रांसफर करा लिए। बाद में 8 लाख रुपये और मांगने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।शिकायत पर अमरपाटन पुलिस ने अदिति शर्मा, सुनील कुमार गौतम और प्रदीप सिंह के खिलाफ बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।#DigitalArrest #CyberFraud #CyberCrime #CyberAwareness

Unchahara, Satna | Jun 2, 2026

SDM कार्यालय के बाहर ₹75 हजार रिश्वत लेते बाबू लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा
शहडोल जिले के ब्यौहारी में लोकायुक्त रीवा की टीम ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में पदस्थ खंड लेखक लल्लू प्रसाद प्रजापति को SDM कार्यालय के बाहर एक फोटोकॉपी दुकान पर ₹75 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने देवलौंद निवासी रमेश रजक से उनके न्यायालयीन प्रकरण में पक्ष में आदेश करवाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने मंगलवार को जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।#madhya_pradesh#लोकायुक्त_रीवा #ब्यौहारी #शहडोल_मध्यप्रदेस #मध्यप्रदेश

SDM कार्यालय के बाहर ₹75 हजार रिश्वत लेते बाबू लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा शहडोल जिले के ब्यौहारी में लोकायुक्त रीवा की टीम ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में पदस्थ खंड लेखक लल्लू प्रसाद प्रजापति को SDM कार्यालय के बाहर एक फोटोकॉपी दुकान पर ₹75 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने देवलौंद निवासी रमेश रजक से उनके न्यायालयीन प्रकरण में पक्ष में आदेश करवाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने मंगलवार को जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।#madhya_pradesh#लोकायुक्त_रीवा #ब्यौहारी #शहडोल_मध्यप्रदेस #मध्यप्रदेश

Unchahara, Satna | Jun 2, 2026