मैहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मैहर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहले मामले में नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले राहुल पटेल (21) को करीब 20 दिन की तलाश के बाद गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में काम के बहाने महिला को फैक्ट्री बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी संजू उर्फ रट्टू साहू (33) को भी पुलिस ने दबोच लिया। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।#crime #satna #maihar #policeaction #justice madhyapradesh