मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारी से 22 लाख की ठगी
मैहर। साइबर ठगों ने दिल्ली पुलिस, टेलीकॉम विभाग और CBI अधिकारी बनकर अमरपाटन के इटमा कोठार निवासी 69 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी मानेन्द्र सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी दी। आरोपियों ने कई दिनों तक व्हाट्सएप कॉल और संदेशों के जरिए दबाव बनाकर बैंक खातों व एफडी की जानकारी हासिल की।ठगों ने जांच के नाम पर पीड़ित और उनकी पत्नी की चार एफडी तुड़वाकर 19 मई को RTGS के माध्यम से 22 लाख रुपये एक निजी खाते में ट्रांसफर करा लिए। बाद में 8 लाख रुपये और मांगने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।शिकायत पर अमरपाटन पुलिस ने अदिति शर्मा, सुनील कुमार गौतम और प्रदीप सिंह के खिलाफ बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।#DigitalArrest
#CyberFraud
#CyberCrime
#CyberAwareness