लालगंज: देवगांव सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए चलाया वाहनों का सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जनपद में अपराध की गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने हेतु शनिवार देर शाम से एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । जिससे जनपद में अपराध की गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके । देवगांव, गंभीरपुर, मेंहनगर, मेहनाजपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमें काफी अलर्ट नजर आई ।