उज्जैन ग्रामीण: लाखों खर्च के बावजूद हॉस्टल की छत टपक रही, छात्रों ने मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए
उज्जैन से यूनिवर्सिटी हॉस्टल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के भर्तृहरि छात्रावास में रेनोवेशन के महज एक महीने बाद ही छत से पानी टपकने लगा। बारिश के दौरान हालात ऐसे बने कि कमरों में रहने वाले छात्रों की किताबें, कॉपियां, बैग और बिस्तर तक पानी से भीग गए। दरअसल, करीब एक महीने पहले ही सी-ब्लॉक स्थित भर्त