ब्रह्माकुमारियों ने मनाया अलौकिक दीपावली महोत्सव।
शेखपुरा शहर के कटरा चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में गुरुवार की शाम अलौकिक दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर सेवा केंद्र की प्रभारी बीके अन्नू बहन ने राजयोग मेडिटेशन के दौरान आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं,बल्कि आत्मा की जागृति पवित्रता और प्रेम का संदेश है. यदि हमें घर-घर को रोशन करना है तो जीवन में ज्ञान का दीपक जलाना होगा.पवित्रता का बल ही हमारी वास्तविक सुरक्षा का कवच है. इस दौरान उपस्थित सभी भाई- बहनों ने दिव्यता के दीप जलाकर आंतरिक प्रकाश फैलाने का संकल्प लिया. वही ब्रह्माकुमारी संस्थान के बच्चों द्वारा मनमोहक लक्ष्मी, गणेश की चैतन्य झांकी प्रस्तुत की गई. जो आकषर्ण का केन्द्र बना रहा. इस मौके पर ब्रह्माकुमारी के बहनों ने शिव बाबा के भक्ति गीतों पर आधारित "दीपावली दीपों का त्यौहार और जय लक्ष्मी माता की आरती उतारी. कार्यक्रम समापन के बाद शिव बाबा का भोग लगाकर सभी भाई- बहनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया.
Sheikhpura, Sheikhpura | Nov 5, 2026