रामाधीन महाविद्यालय में आयोजित हुआ मेरा युवा भारत कार्यक्रम।
युवाओं को किया गया जागरूक।
शेखपुरा स्थित रामाधीन महाविद्यालय में मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं को देश के विकास, सामाजिक जिम्मेदारियों और बेहतर नागरिक बनने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर नंद किशोर साहा शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि आज देश के युवा जागरूक हो रहे हैं। युवाओं को अपने भविष्य का लक्ष्य स्वयं निर्धारित करना होगा और उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन एवं अनुशासन के साथ प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक बेहतरीन नागरिक, अनुशासित व्यक्ति और समाजसेवी बनना चाहिए। उनके सकारात्मक योगदान से गांव, कॉलेज, जिला, राज्य और देश का नाम रोशन होगा। युवाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी और उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
इस दौरान प्रोफेसर मो. शहाबुद्दीन, नवलता सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Arvind Anand Sheikhpura Sach News