कोलेबिरा: कोलेबिरा जलडेगा मार्ग पर मुर्गी कोना के पास नशे में धुत्त दो बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती
कोलेबिरा जलडेगा मार्ग मुर्गीकोना के पास सोमवार के शाम 7:30 बजे नशे में धूत मोटरसाइकिल सवार दो लोग सड़क हादसे में गिरकर घायल हो गये। घायल को स्थानीय राजगीरों की मदद से इलाज के लिए कोलेबिरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया ।बताया गया कि नशे में धूत होने की वजह से मोड में नियंत्रण होकर गिरे ,जिसके बाद दोनों घायल हो गए दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी।