कोलेबिरा: जंगली हाथियों का तांडव, कई घर क्षतिग्रस्त
शुक्रवार को दोपहर 2 बजे घुटबहार और राजाबासा पंचायत में जंगली हाथियों ने घरों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। सूचना पर कोलेबिरा विधायक विक्सल कोनगाड़ी के निर्देश से प्रखंड प्रमुख बिपिन मिंज व कांग्रेस नेताओं ने पीड़ितों को चावल व त्रिपाल वितरित किया। वन विभाग को मुआवजा आकलन के निर्देश दिए गए।