कोलेबिरा: फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल होंगी ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कोलेबिरा विधायक और समिति सदस्यों ने दिया निमंत्रण
शुक्रवार रात 8 बजे कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी व फुटबॉल समिति के सदस्यों ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप को भी आमंत्रित किया गया है।