कोलेबिरा: कोलेबिरा में बीडीओ ने फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई, किसानों को करेगा जागरूक
गुरुवार को दोपहर 1 बजे, कोलेबिरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष प्रचार वाहन को रवाना किया गया। इस वाहन को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) वीरेंद्र किंडो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य किसानों को फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करना और योजना का लाभ दिलाना है।