कोलेबिरा: टुटीकेल में विश्व आदिवासी दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया
रविवार शाम 5 बजे कोलेबिरा प्रखंड के टुटीकेल पंचायत में विद्यालय प्रबंधन समिति व आदिवासी कला मंच के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। बिरसा मुंडा व शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और अखाड़ा पूजा हुई। अतिथियों ने मांदर भेंट किए और संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।