कोलेबिरा: कर्रादमाईर में करंट से दो की मौत, शव कंधे पर उठाकर नदी पार कराई गई
शनिवार दोपहर कर्रादमाईर गांव में करंट लगने से अल्फोस होबो और उनकी बहू कुमुदिनी डुंगडुंग की मौत हो गई। रविवार शाम 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव लाए गए, तो परिजनों ने ताबूत को कंधे पर उठाकर बहते पांगुर नाले को पार किया, क्योंकि गांव तक न सड़क है, न पुल।