शिक्षक दिवस पर शनिवार 11 बजे समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के सभी 10 प्रखंडों से दो-दो शिक्षकों सहित कुल 20 शिक्षकों को जिला शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। डीएम नवीन ने सभी शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।