गुना: सतनपुर गांव: मुक्तिधाम में त्रिपाल से ढककर अंतिम संस्कार, आफत का सामना, वीडियो वायरल
Guna, Guna | Jul 19, 2025 गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सतनपुर में विकास के दावों की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। 19 जुलाई को वायरल वीडियो में 17 18 जुलाई की रात सतनपुर निवासी हजरत सिंह अहिरवार उम्र 60 साल की घर में सोते समय सर्प के काटने से मौत हो गई। 18 जुलाई दोपहर को पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में हुआ। परिजनो ने मुक्तिधाम में टीन शेड ना होने पर ट्रिपल डालकर अंतिम संस्कार किया।