गुना: गुना-अशोकनगर को जोड़ने वाले लहरघाट पुल पर गड्ढे, प्रशासन ने नहीं सुनी तो युवाओं ने भरे
Guna, Guna | Jul 20, 2025 गुना जिले में म्याना के पास गुना अशोकनगर और ललितपुर को जोड़ने वाले मार्ग पर लहरघाट सिंध नदी के पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। स्थानीय लोगों ने गुना प्रशासन से गड्ढों को भरने की मांग की। लेकिन सुनवाई न होने पर 20 जुलाई शाम को लहरघाट गांव के युवाओं ने गड्ढों को भरकर सराहनीय काम किया। गड्ढों से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।