गुना: गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे पर बारिश से मंगरोडा नदी का पुल फिर हुआ क्षतिग्रस्त
Guna, Guna | Jul 20, 2025 गुना जिले में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर आने से पुल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए है। 20 जुलाई को मंगरोड़ा गांव के लोगों ने जारी किए वीडियो में गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे की मंगरोडा नदी का पुल दोबारा नदी उफान पर आने से क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने कहा, 3 दिन पहले मटेरियल डालकर भराव किया था। दो दिन पहले नदी में उफान आने पर फिर क्षतिग्रस्त हो गया।