अररिया: लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान बोकश मतदान करने के प्रयास के आरोप में सात लोग गिरफ्तार
Araria, Araria | May 8, 2024 अररिया जिले में तीसरे चरण में मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. लोकसभा चुनाव के मतदान में बोकश वोटिंग करने के प्रयास में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी अररिया एसपी अमित रंजन के द्वारा बुधवार को दी गई है.