अररिया: चुनाव ड्यूटी में आए सीतामढ़ी निवासी होमगार्ड जवान की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, पोस्टमार्टम हेतु लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | May 8, 2024 अररिया में सीतामढ़ी निवासी होमगार्ड जवान मनोज झा की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई. मनोज सीतामढ़ी जिले के निवासी थे जिनकी ड्यूटी अररिया लोकसभा चुनाव के दौरान जोकीहाट के बूथ नंबर 139 पर लगी थी. चुनाव संपन्न करने के बाद होमगार्ड की जवान मनोज झा पुलिस लाइन चले आए थे जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई अस्पताल जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई.