अररिया: घिहवा गांव में घरेलू विवाद के चलते देवर ने भाभी के साथ की मारपीट, महिला को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
Araria, Araria | May 8, 2024 अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के घिहवा गांव में घरेलू विवाद होने के कारण देवर ने अपनी भाभी ललिता देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जिसे परिजनों की सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज लाया गया। जहां चिकित्सक ने सिटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सदर अस्पताल में महिला का इलाज जारी है।