अररिया: जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरोग्य दिवस का हुआ आयोजन
Araria, Araria | May 8, 2024 जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से हर सप्ताह आरोग्य दिवस का आयोजन किया जाता है। आरोग्य दिवस के मौके पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर संबंधित पोषक क्षेत्र की किशोरी, गर्भवती व धात्री महिलाओं का स्वास्थ्य जांच की गयी।