अररिया: बरहरिया में खेत पर गई किशोरी को सांप ने काटा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Araria, Araria | May 8, 2024 अररिया के बरहरिया मे मकई के खेत में मकई तोड़ने गई एक किशोरी को सांप ने काट लिया. इसके बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों के सहयोग से किशोरी को इलाज के लिए बुधवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में किशोरी का इलाज किया जा रहा है.