कोईलवर: खेसरिया के बीरबल यादव को पुलिस ने भेजा जेल, मारपीट और हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में कार्रवाई हुई
गिधा थाना क्षेत्र के खेसरिया गांव निवासी बीरबल यादव पिता स्वर्गीय रामलाल यादव को पुलिस ने सोमवार दोपहर दो बजे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, गलत तरीके से रोकने, हत्या के प्रयास, जानबूझकर अपमान करने और धमकी देने जैसे आप से संबंधित कार्रवाई की गई है। इस आशय की जानकारी थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने दी।