केन-बेतवा सहित अन्य परियोजनाओं में मुआवजा वितरण की विसंगतियों को लेकर किसान नेता अमित भटनागर ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
ग्रामीणों और किसानों के साथ जनसुनवाई में पहुंचे किसान नेता अमित भटनागर
केन-बेतवा एवं अन्य परियोजनाओं में मुआवजा और पैकेज वितरण में कथित विसंगतियों को लेकर किसान नेता अमित भटनागर ग्रामीणों और किसानों के साथ जनसुनवाई में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर प्रभावित किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया।
अमित भटनागर ने बताया कि परियोजनाओं के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में कई स्तरों पर विसंगतियां सामने आई हैं। उनका आरोप है कि कई पात्र लोगों के नाम पहले सर्वे या सूची में शामिल नहीं किए गए, जबकि बाद में उनकी भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में कई स्तरों पर दोबारा सर्वे कराया जा रहा है, लेकिन सर्वे के दौरान वहां लंबे समय से रह रहे कई ग्रामीणों के मकान दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। इसके कारण संबंधित परिवारों को मुआवजा एवं पुनर्वास पैकेज का लाभ मिलने में परेशानी हो रही है।
किसान नेता ने कलेक्टर से मांग की कि प्रभावित गांवों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से दोबारा सर्वे कराया जाए, पात्र ग्रामीणों के मकानों और संपत्तियों को रिकॉर्ड में शामिल किया जाए तथा जिन लोगों की भूमि अधिग्रहित की गई है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा एवं पुनर्वास पैकेज का लाभ दिलाया जाए।
उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर पात्र किसानों और ग्रामीणों के हित में उचित कार्रवाई करने की मांग की।
BJP Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Collector Office Chattarpur PRO Jansampark Chattarpur Jansampark Madhya Pradesh PMO India बीजेपीयुवामोर्चा जिलामंत्री चंदलाविधानसभा Dr. Virendra Kumar Amit Bhatnagar PHN Mukesh Gautam Pihu Raja Bundela