Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
newsdidwana
सभापति भंवरलाल पंवार ने की नगर परिषद में साफ सफाई स्वच्छता का दिया संदेश #live #viral #didwanajila
Didwana, Nagaur
| Oct 2, 2026
#live
#viral
#didwanajila
MORE NEWS
सभापति भंवरलाल पंवार ने की नगर परिषद में साफ सफाई स्वच्छता का दिया संदेश #live #viral #didwanajila
Didwana, Nagaur | Oct 2, 2026
*जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी, 52% से अधिक का लक्ष्य पूरा* डीडवाना- कुचामन, 2अक्टूबर। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी ( ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। जिले में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 52% से भी अधिक किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 17172 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक 9000 से भी अधिक किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिला कलक्टर अवधेश मीना के निर्देश पर इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इरफान अली खत्री द्वारा दो दिवसीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की सभी एएनएम और आशाओं को जिले में आगामी दो दिनों में टीकाकरण का 10 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तथा सरकारी एवं निजी विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जिले में 500 से भी अधिक किशोरियों को HPV वैक्सीनेशन किया गया। आशा है कि जल्द से जल्द इसी प्रकार जिले में समस्त 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर 15 वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी किशोरियों का HPV वैक्सीनेशन कर अपना लक्ष्य पूर्ण करेंगे।
Didwana, Nagaur | Oct 2, 2026
*अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित* डीडवाना-कुचामन, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिला स्तर पर जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वरिष्ठ नागरिकों को साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रजनीश चौधरी, सहित अन्य वृद्धजन,वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Oct 1, 2026
गोकुल धाम कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन से छेड़छाड़ का आरोप, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Didwana, Nagaur | Oct 1, 2026
डीडवाना में भीषण हादसा: सीमेंट से भरा तेज रफ्तार ट्रोला पलटा, ट्रॉली छोड़ इंजन लेकर चालक फरार
Didwana, Nagaur | Oct 1, 2026
डीडवाना: नगर परिषद में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत किया गया श्रमदान, दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
Didwana, Nagaur | Oct 1, 2026
*पशु मेले में अग्रणी बैंक द्वारा आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर* *किसानों व पशुपालकों को दी गई वितीय साक्षरता व योजनाओं की जानकारी* डीडवाना-कुचामन, 1 अक्टुबर। राष्ट्रीय वित्तीय समावेशन रणनीति के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के उद्देश्य डीडवाना में आयोजित हो रहे पशु मेले में यूको बैंक, जिला अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा गुरुवार को एक मेला – वित्तीय साक्षरता के नाम अभियान के अंतर्गत स्टॉल लगाकर वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में आमजन को एक ही स्थान पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं यथा, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ (PMJJBY, PMSBY, APY), ऋण सुविधाएँ यथा, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), SHG Bank Linkage एवं अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र की योजनाएँ, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) द्वारा संचालित कौशल विकास व प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण एवं हैंडहोल्डिंग सपोर्ट, RBI जन जागरूकता संदेश, नकली नोटों (FICN) की पहचान/रोकथाम एवं अन्य जागरूकता व सेवाओं की जानकारी दी गई। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नवेंदु कुमार ने बताया कि शिविर में आमजन एवं मेले में आए किसानों/पशुपालकों/ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित ऋण संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। शिविर में जिले में कार्यरत समस्त बैंकों के अधिकारी/कर्मचारी, बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंस, वित्तीय साक्षरता सलाहकार, वित्तीय साक्षरता केंद्र, अग्रणी बैंक कार्यालय, यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी) ने सहभागिता की। इस दौरान स्टॉल का निरीक्षण भारतीय रिज़र्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी गोविंद सिंह द्वारा किया गया। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, विकास अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कई जनप्रतिनिधियों द्वारा भी स्टॉल का निरीक्षण किया गया एवं जिला अग्रणी बैंक द्वारा आयोजित शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि आमजन को वित्तीय रूप से जागरूक करने की दिशा में यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।
Didwana, Nagaur | Oct 1, 2026
*अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के पर जिले के शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित* डीडवाना-कुचामन, 1 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले के शतायु मतदाताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने जिले की लाडनूं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाणु के ग्राम आस की ढाणी निवासी शतायु मतदाता बरजी बानो को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार सुभाषचंद मीणा, सहित ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Oct 1, 2026