*अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित*
डीडवाना-कुचामन, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिला स्तर पर जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वरिष्ठ नागरिकों को साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रजनीश चौधरी, सहित अन्य वृद्धजन,वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे।