हरिद्वार: तीर्थपुरोहितों ने कनखल के सती घाट पर खुद की जेसीबी मंगाकर गंगा की सफाई की पहल, विभाग बना लापरवाह
कई साल से बंद हो रही उत्तरी खंड गंगनहर के बावजूद कनखल के सती घाट और शमशान घाट पर गंगा की सफाई ना होने से नाराज तीर्थपुरोहितों ने खुद ही सफाई का बीड़ा उठा लिया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तीर्थपुरोहितों ने खुद के खर्चे से JCB बुलाकर गंगा की सफाई शुरू कर दी है। तीर्थपुरोहितों का का कहना है कि सिंचाई विभाग कई सालों से लापरवाह बना हुआ है, ऐसे में ये पहल की गई है।