जगदलपुर: जगदलपुर निगम के कमिश्नर निर्भय साहू को सस्पेंड किया गया, अभनपुर एसडीएम रहते भारतमाला प्रोजेक्ट में की थी गड़बड़ी
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य सेवा के अधिकारी निर्भय कुमार साहू को सस्पेंड कर दिया है। निर्भय इस वक्त जगदलपुर नगर निगम की आयुक्त है। उन पर यह कार्रवाई भारत माला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी करने की वजह से की गई है। निर्भय कुमार इससे पहले रायपुर में एसडीएम रह चुके हैं।