जगदलपुर: जगदलपुर के मोती तालाब पारा स्थित BMS हाउस में आईटी विभाग की रेड, लगभग एक दर्जन अधिकारियों की टीम कर रही है जांच
जगदलपुर के बड़े बिल्डर सोमानी ग्रुप के मोती तालाब पारा स्थित BMS निवास पर मंगलवार सुबह 9 बजे रायपुर आईटी विभाग के अधिकारियों ने रेड की है।जिसमें एक दर्जन से अधिक अधिकारी मोती तालाब पारा पहुंचे और BMS हाउस को सील कर छानबीन शुरू कर दी। बता दें कि बस्तर की बड़ी कंस्ट्रक्शन एजेंसी है बीएमएस। जिसके प्रोपराइटर श्याम सोमानी बस्तर चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष भी हैं।