जगदलपुर: गीदम रोड में गुण्डाधुर पार्क के पास तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार को पीछे से मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं
गीदम रोड में गुण्डाधुर पार्क के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हालांकि राहत की बात ये रही कि इस टक्कर से कोई भी हताहत नहीं हुआ।इस दुर्घटना में दोनों ही वाहनों को तगड़ा नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रही कार की रफ्तार बेहद तेज थी जिसकी वजह से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया।