जगदलपुर: गीदम रोड पर 5वीं बटालियन के सामने सागौन प्लाट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर गीदम रोड में 5 वीं बटालियन के सामने सागौन प्लाट में आग लगने की सूचना पर एक फायर ब्रिगेड की टीम रवाना किया गया।उक्त टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर काफी दिक्कतों का सामना करते हुए जंगल की आग को बुझाया गया। जिला फायर अधिकारी संतोष कुमार मार्बल ने मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे मामले की जानकारी दी।