जगदलपुर: जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम मारकेल में नवनिर्वाचित सरपंच हेमवती बाकड़ा सहित 18 वार्डों के पंचों ने लिया शपथ
जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मारकेल में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संपन्न होने के पश्चात 3 मार्च को सभी पंच सरपंचों को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।ग्राम पंचायत मारकेल में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती हेमवती बकड़ा सहित 18 वार्डों के निर्वाचित पंचों ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रामाश्रय सिँह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।