लखीसराय: लखीसराय में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जन कल्याण संवाद में सुनीं लोगों की समस्याएं
रविवार अपराह्न 12 बजे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में आम जनों की समस्याएं सुनी. यहां लखीसराय के अलावे आसपास के जिले के लोग अपनी समस्या लेकर यहां पहुंचे. उप मुख्यमंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक पहल की मोबाइल कॉल के माध्यम से संपर्क कर संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए.