पुरैनी: पुरैनी प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका सिलाई केंद्र सह प्रशिक्षण केंद्र का सोमवार को हुआ उद्घाटन
सिलाई केंद्र के जरिए आंगनवाड़ी के बच्चों का ड्रेस जीविका दीदियां तैयार करेंगी एवं इसे बाल विकास परियोजना कार्यालय के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को सुपुर्द किया जाएगा। उद्घाटनकर्ता के रूप में जहां नारी शक्ति सीएलएफ की अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी बीपीएम मुखिया सहित अन्य मौजूद रहे। जीविका दीदीयों में उत्साह देखने को मिला।