पुरैनी: पुरैनी थाना क्षेत्र के सपरदह पंचायत में चोरों ने कार से खस्सी व बकरी चुराई, प्राथमिकी दर्ज
सपरदह पंचायत में एक चोरी का ताजा तरीन मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की सपरदह पंचायत के केलाबाड़ी में अज्ञात चोरों ने देर रात्रि एक सफेद कार घर के बाहर आकर लगा दिया और सभी लोगों को सोता हुआ देख कुर्बानी के लिए रखा गया तीन खस्सी एवं बकरी चुराकर फरार हो गए। शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।