पुर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खाता उत्साह का माहौल देखने को मिला। पुरैनी मुख्यालय के डुमरैल चौक पर कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ा कर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पप्पू यादव हमेशा से ही अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाते आए हैं और उठाते रहेंगे।