कैराना: हसन स्टील फैक्ट्री के निकट पुलिस ने की छापेमारी, अवैध गांजा समेत दो आरोपी किए गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jul 27, 2024 कैराना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हसन स्टील फैक्ट्री खंडहर के निकट छापेमारी की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके कब्जे से 4.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम महताब निवासी गांव मामौर व जुबैर निवासी राजनगर कैराना बताए।