कैराना: ब्रिज के निकट यमुना नदी में स्नान के दौरान पांच कांवड़िए डूबे, गोताखोरों ने बचाई जान
Kairana, Shamli | Jul 27, 2024 हरियाणा के हिसार जिले के गांव बरवाला निवासी सुमित व उसका साथी आशीष हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी में स्नान करने लगे। जहां वह डूब गए। इसके अलावा तीन अन्य कांवड़िए भी डूबे। गोताखोरों द्वारा पांचों कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।