कैराना: चोरी सहित दो अलग-अलग मामलों में कैराना स्थित कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई सजा, एसपी ने दी जानकारी
Kairana, Shamli | Jul 26, 2024 वर्ष 2001 में थानाभवन थाने पर दिलशाद निवासी मोहम्मदीगंज कस्बा जलालाबाद के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया था। इसके अलावा वर्ष 2022 में थानाभवन थाने पर ही अनुज निवासी बारमपुर थाना रुड़की जनपद हरिद्वार के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों दोषियों को कोर्ट ने शुक्रवार को सजा सुनाई है।