कैराना: गांव गोगवान में श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण कराने की मांग, किसान नेता के नेतृत्व में एसडीएम को दिया गया पत्र
Kairana, Shamli | Jul 26, 2024 किसान मजदूर भारतीय संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आमिर अली के नेतृत्व में शुक्रवार को कैराना तहसील में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को पत्र दिया गया है। बताया है कि गांव गोगवान में श्मशान घाट स्थित है, लेकिन श्मशान में अंत्येष्टि स्थल पर कोई भी टिन शेड नहीं है। इसके अलावा पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।