कैराना: गांव फतेहपुर गंग नहर से अज्ञात महिला का शव हुआ बरामद, पुलिस ने मोर्चरी के लिए भेजा
Kairana, Shamli | Jul 26, 2024 सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने बताया कि शुक्रवार की शाम कांधला थाना क्षेत्र की खंद्रावली चौकी के गांव फतेहपुर गंग नहर से महिला का शव बरामद हुआ है। शव पानी में बहता आ रहा था। मृतका की उम्र करीब 70 वर्ष है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल, शव को मोर्चरी के लिए भिजवा दिया गया है।