कैराना: नगर के सीएचसी में विभिन्न मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध-प्रदर्शन
Kairana, Shamli | Jul 26, 2024 शुक्रवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने विरोध—प्रदर्शन किया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से वेतन विसंगति का निस्तारण, नियमित पदों के सापेक्ष होने वाली भर्ती प्रक्रिया में संविदाकर्मियों को वरीयता देने आदि की मांग की जा रही है।