कोटकासिम: होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सलारपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया जीवन कौशल जागरूकता सत्र
Kotkasim, Alwar | Aug 18, 2026 स्वाभिमान टीम द्वारा होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से मंगलवार सुबह 11:00 बजे उच्च माध्यमिक विद्यालय सलारपुर में किशोरियों के लिए जीवन कौशल सत्र आयोजित किया गया। सत्र में भिवाड़ी से आई महिला चिकित्सक ने किशोरियों को माहवारी स्वच्छता गुड टच बेड टच पोषण स्वच्छता एनीमिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। सभी किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन भी बांटे गए।